लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया कला में घर के अंदर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान होने की बात सामने आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी दीनू (28) पुत्र कामता मेहनत मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था।

मृतक का परिवार ग्रामीणों के मुताबिक वह अधिकांश समय घर से बाहर रहकर मजदूरी करता था और कभी-कभार ही गांव आता था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ही दीनू घर पहुंचा था। दोपहर बाद युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना भीरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। दीनू तीन भ...