लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया तहसील क्षेत्र के गांव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव में 17 वर्षीय किशोरी की शनिवार सुबह करीब 11 बजे मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। उसे अक्सर चक्कर आते थे और वह गिर पड़ती थी। इसी दौरान झटका लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं, किशोरी की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच मामला संदिग्ध होने की चर्चाएं हैं। इस संबंध में बांसुरीनगर चौकी प्रभारी मोहित सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। परिजनों ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही और शव का पोस्टमार्टम कराने से इन...