Lakhimpur Khiri News: संदिग्ध अवस्था में मिला लापता अधेड़ का शव
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: कस्बा में अपने घर से अचानक लापता अधेड़ का शव हाईवे किनारे दून पब्लिक स्कूल के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मोहल्ला अस्तल मंदिर निवासी गुड्डू (50) पुत्र जाहिद राज मिस्त्री का काम करता था। रविवार शाम को खाना खाने के बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजन तलाश कर ही रहे थे। तभी सोमवार दोपहर 12 बजे करीब गोला रोड दून पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार पुत्रियो को रोते बिलखते छोड़ गया है। परिवार के मुखिया की मौत के बाद जीवन यापन का संक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.