Lakhimpur Khiri News: संचारी रोगों से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचारी रोग नियंत्रण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विज्ञान शिक्षक डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें और घर और आसपास गंदगी न होने दें। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ दीक्षित ने बताया कि घरेलू मक्खियों के माध्यम से हैजा टाइफाइड एवं अन्य संक्रामक रोग फैल सकते हैं। इस अवसर पर शिक्षक नागेश कुमार वर्मा, तेजराम गंगवार, श्रीष गुप्ता, उद्भव श्याम तिवारी, राजेश कुमार, बराती लाल, नीलम कुमार, राजकुमारी, साबिर अली, विशाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.