लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज यूपी बोर्ड में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला शतरंज क्लब अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश मिश्र, विद्यालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष रवि भूषण साहनी, विद्यालय के प्रथम सहायक राजेन्द्र प्रसाद ओझा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी आदि का आयोजन किया गया। सात विद्यालयों के 106 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बैडमिंटन में जहां खिलाड़ियों की फुर्ती और रणनीति देखने लायक रही, वहीं शतरंज प्रतियोगिता में बौद्धिक क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता सामने आई। बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका में अनिका, इतिषा यादव, आर्या अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहीं वहीं बैडमिंटन प...