लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। मोहम्मदी रोड स्थित धिरावां के निकट संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में बुधवार को श्री राधा कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। धार्मिक अनुष्ठानों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। मंदिर के संरक्षक श्यामदास जी महाराज ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व का अवसर है। उन्होंने सभी भक्तों से सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। महोत्सव के बाद 9 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...