लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। भगवान श्री कृष्ण जी की छठी के पावन अवसर पर विवेक ज्ञान स्थली एकेडमी परिसर में श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा भगवान श्री कृष्ण के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इस मौके पर प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव ने भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, जसमीत सिंह अजमानी, अजय पांडे, मो. कयूम आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कान्हा जी की छठी पर गूंजे भजन-कीर्तन...