Lakhimpur Khiri News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली बाइक रैली, काटा केक
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अहीर रेजिमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने ढखेरवा चौराहा से निघासन तक बाइक रैली निकाली। इसमें सैकड़ों बाइक सवार शामिल हुए। रैली का समापन कस्बे के गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में हुआ। वहां पूर्व विधायक तथा सपा के राष्ट्रीय सचिव आरएस कुशवाहा ने भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर केक काटकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, पीडीए की मजबूती और विकास की विचारधारा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इसमें सपा के विस क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र यादव भंडारी सहित नीरज मौर्य, कैलाश, सरदार, अंकित, दिलीप यादव, रवि, सरवन, ज्ञानी, मनोज, अजय, दयाशंकर, रामजीवन, शिवशंकर और अनिल यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: खनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.