लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्याम परिवार समिति मैगलगंज के सौजन्य से मुख्य चौराहा स्थित श्री सिद्धेश्वरी देवी आश्रम में पंचम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा श्याम का आकर्षक एवं दिव्य दरबार सजाया गया, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया। सुविख्यात भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। आयोजन के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम परिवार समिति के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता एवं महामंत्री आकाश शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भ...