Lakhimpur Khiri News: शीतल हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र में हुए शीतल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी ने पुरानी रंजिश में शीतल की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस उसे जल्द जेल भेजेगी। नीमगांव में रहने वाली 20 वर्षीय शीतल गुरुवार की सुबह अपनी दादी के साथ घास काटने खेत गयी थी। वह खेत से घास का एक बंडल घर लेकर आई और कुछ देर बाद फिर घर से खेत जाने के लिए निकली। लेकिन अपनी दादी के पास नहीं पहुंची। परिजनों ने नीमगांव थाने में अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का केस दर्ज कराया। अगले दिन युवती का शव गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.