लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड स्थित पटेल चौराहे और लखीमपुर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप चौराहे पर सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से शिविर लगाकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई। सेंटर के संचालक एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा के नेतृत्व में लगाए गए स्वागत शिविर में दूर दराज से पैदल चलकर आ रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए। डॉ. कौशल स्वयं टीम के साथ सड़क पर उतरे और कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। स्वागत शिविर में कांवड़ियों के लिए शीतल जल, फलाहार और विश्राम की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही सनशाइन हॉस्पिटल की टीम द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई ताकि यात्रा के दौरान किसी शिवभक्त को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल सहायता मिल सके। यह भी पढ़े...