लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा निवासी 34 वर्षीय महिला 26 अगस्त से लापता है। महिला सुबह करीब 11 बजे अपने पति से गोला स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर पति ने हैदराबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पति की चिंता महिला के पति राजेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी संध्या देवी 26 अगस्त को घर से गोला के शिव मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर निकली थी। घर से निकलते समय उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था। राजेश कुमार ने बताया कि हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह पत्नी के साथ बाहर नहीं जा सके और स्वयं भी लग...