Lakhimpur Khiri News: शिव भक्ति के बिना ईश्वर की प्राप्ति नहीं: अवस्थी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा, संवाददाता। नाराणेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पं. नारायण दत्त अवस्थी ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति मनुष्य को सत्य, धर्म और सद्मार्ग की ओर ले जाती है। कथा के दौरान उन्होंने भक्त प्रहलाद की भक्ति और भगवान नरसिंह के अवतार की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भक्त प्रहलाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान विष्णु की भक्ति नहीं छोड़ी। अपने पुत्र की भक्ति से क्रोधित हिरण्यकश्यप ने उसे कई तरह से प्रताड़ित किया, लेकिन भगवान ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया और भक्त प्रहलाद की रक्षा की। कथा के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.