लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। ग्राम दतेली स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में सूरज सांवरिया झांकी ग्रुप के कलाकारों ने भगवान शिव पार्वती विवाह प्रसंग और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप कन्हैया की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा शानदार अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कलाकारों ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। वहीं बाल स्वरूप कन्हैया की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब सराहना की। धार्मिक झांकियां कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं। सूरज सांवरिया झांकी ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से धार्मिक संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प...