Lakhimpur Khiri News: शिक्षक सम्मानित, कैशलेस चिकित्सा योजना की दी जानकारी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सनशाइन हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों के लिए शुरू की गई कैशलेस चिकित्सा योजना के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए हॉस्पिटल संचालक एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार ही नहीं करते बल्कि भावी पीढ़ियों के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मानित शिक्षकों के बीच रहकर गुरुजनों का अभिनंदन करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पारस वर्मा ने किया। समारोह में शिक्षक नरेंद्र वर्मा, रामू भारती, विनोद भदौरिया, डॉ. युसूफ अली, राजेश अग्निहोत्री, कमलेश वर्मा, आनंद वर्मा और अरुण वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- 14 अस्पतालों को किया गया शिक्षकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.