लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: शारदानगर थाना क्षेत्र में शारदा बैराज पर अचानक गाय सामने आ जाने से एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।शारदानगर थाने के गांव जटपुरवा डीह निवासी विकास वर्मा पुत्र रामखिलावन अपनी बाइक से लखीमपुर-ढकेरवा रोड से होते हुए घर जा रहा था। शारदा बैराज पर अचानक एक गाय सामने आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची शारदानगर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी फूलबेहड़ भेजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम ...