Lakhimpur Khiri News: शारदा नदी में डूबे किसान का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: पड़रिया तुला। शारदा नदी पार करते समय डूबे किसान राकेश का दूसरे दिन शनिवार को भी कोई पता नहीं चल सका। पुलिस व गोताखोरों की टीम ने सुबह से शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेज बहाव और अधिक पानी के कारण सफलता नहीं मिली। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार के दिन शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव मूलचंदपुरवा निवासी 45 वर्षीय अमरपाल पुत्र भीमा प्रसाद और 40 वर्षीय राकेश पुत्र श्रीराम दोपहर अपने खेतों की ओर जाने के लिए शारदा नदी पार कर रहे थे। नदी में पानी अधिक होने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नदी में डूबे किसान की तलाश दूसरे दिन भी जारी, गोताखोरों की टीमें जुटीं किसी तरह अमरपाल तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन राकेश पानी की लहरों में डूब गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.