लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: सावन माह की शुरुआत से पहले भीरा पुलिस ने शारदा नदी के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सोमवार को थाना प्रभारी अमित पाण्डेय और बिजुआ चौकी प्रभारी सुशील तिवारी ने रामनगर कलां, रामेश्वरापुर तथा पलिया पुल घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित घाटों से ही जल भरें तथा गहरे पानी में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। चौकी प्रभारी सुशील तिवारी ने श्रद्धालुओं से अपने वाहन नदी किनारे या दलदली स्थानों पर खड़े न करने की सलाह दी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या वाहन फंसने जैसी समस्या से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Ghazi...