लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर, संवाददाता। तहसील गोला के रामनगर कलां गांव में शारदा नदी का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। नदी की तेज धार से उस पार स्थित किसानों की खड़ी गन्ने की फसल कटकर नदी में समा रही है। अब तक कई बीघा कृषि भूमि और फसल कटान की भेंट चढ़ चुकी है, जिससे किसानों में भारी चिंता और मायूसी है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर गन्ने की खेती की थी, लेकिन कटान ने उनकी वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी बर्बाद कर दी। उनका आरोप है कि कटान रोकने के लिए अब तक प्रशासन और सिंचाई विभाग की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: बाढ़---कुरसेला : ​कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, तीनघरिया में कटाव तेज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग से तत्काल तटबंध मजबूत कराने तथा बोल्डर पिचिंग शु...