Lakhimpur Khiri News: शारदा की चपेट में आया रूरा सुल्तानपुर, लोग खुद तोड़ने लगे आशियाने
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। शारदा नदी का कटान अब रूरा सुल्तानपुर गांव के लिए गंभीर खतरा बन गया है। नदी लगातार गांव की ओर बढ़ रही है और गांव के नजदीक पहुंच चुकी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्रामीण अपने आशियाने खुद तोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर जाने को मजबूर हैं। रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी के लगातार बढ़ते कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों की स्थिति नदी की धारा गांव के करीब पहुंचने के बाद कई परिवारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। लोग अपने घरों को तोड़कर ईंट, लकड़ी और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष शारदा नदी अपने साथ तबाही लेकर आती है, लेकिन इस बार कटान गांव के बेहद करीब पहुंच गया है। यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो रूरा सुल्तानपुर का अस्तित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.