Lakhimpur Khiri News: शारदा अभी भी खतरे के निशान के पार, राहत का इंतजार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: पलिया कलां। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में पिछले 48 घंटों से जारी बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बनबसा बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण तराई क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सुबह 6 बजे बनबसा बैराज से शारदा नदी में 86,452 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। पानी छोड़े जाने के बाद बैराज पर नदी का जलस्तर 219.00 मीटर दर्ज किया गया, जबकि वहां खतरे का निशान 221.70 मीटर निर्धारित है। बैराज पर पानी भले ही लाल निशान से नीचे हो, लेकिन डाउनस्ट्रीम में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। पलिया रेलवे और सड़क ब्रिज के पास शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। पलिया ब्रिज पर खतरे का निशान 154.59 मीटर है, जबकि वर्तमान में नदी 11 सेंटीमीटर ऊपर यानी 154....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.