Lakhimpur Khiri News: शांति व्यवस्था भंग करने पर छह का चालान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान, संवाददाता। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरधान पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में मन्यौरा गांव निवासी विजय, रामप्रसाद, विनोद और हिमांशु शामिल हैं। इसके अलावा नयागांव कैमहरा निवासी सुजीत कुमार बाजपेई उर्फ बबलू (22) तथा एक महिला अभियुक्ता को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि इन सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Gonda News: शांतिभंग की आशंका में तीन लोगों को पकड़ा
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.