Lakhimpur Khiri News: शांति भंग में पुलिस ने नौ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग के मामले में नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में इतवारी, कुलदीप, रामनरेश, विनोद यादव, सुमेश, प्रदीप साहू, सोहन साहू, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव और आकाश शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। शांति भंग करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 19...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.