लखीमपुरखीरी, नवम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी टाउन, संवाददाता। अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विनीत निवासी सेखापुर थाना हरगांव,सोनू निवासी सहिनवां थाना खीरी तथा सोबरन व ठाकुर प्रसाद निवासी केशवपुर गुरैला थाना खीरी शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...