Lakhimpur Khiri News: शांति कमेटी की बैठक में बनी रणनीति
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। आगामी नवरात्रि, रामनवमी और दीपावली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पसगवां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। नवरात्रि सहित आगामी त्योहारों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। लोगों ने बेहतर व्यवस्था के लिए अपने सुझाव भी दिए। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह व थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मिल जुलकर शांति से मनाएं त्योहार पुलिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.