लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर व कुकुरा चौकी पुलिस ने शांतिभंग करने व संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव ने संसारपुर चौकी क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी करीम उर्फ कलीम पुत्र अलीउल्ला, अशफाक पुत्र नन्हकू, मटरू उर्फ शमीम पुत्र चिरागअली व कुकुरा चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव ने नसीम पुत्र शमशाद निवासी कुकुरा थाना मैलानी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...