लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को शांति व्यवस्था को भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष भेजा है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी में बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में जैतापुर निवासी शिव कुमार और राम लखन शामिल हैं। वहीं नकहा पिपरी कॉलोनी निवासी कवि सिंह, सवी सिंह, चरण सिंह और कुनाल को भी शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में हिरासत में लिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीबाबू, उपनिरीक्षक आकाश भाटी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार तथा कांस्टेबल रिंकूपाल, लालबहादुर, राहुल जायसवाल, राजेश कुमार, अनमोल पांडेय और अभिषेक सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...