लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। केंद्र और राज्य की योजनाओं से लोगों को जोड़ने के लिए आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. कौशल वर्मा ने जन संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत शहर से लेकर गांवों तक वह संवाद कर लोगों को योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही उनकी दिक्कतें भी समझ रहे हैं। डॉ. कौशल वर्मा ने ग्राम दतेली स्थित दुर्गा देवी मंदिर पहुंचकर सायंकालीन आरती में भाग लिया। इस दौरान जनंसवाद में उन्होंने बिजली पानी सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की और उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्नयोजनाओं जिनमें आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, युवा उद्यमी रोजगार योजना और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का अधिक स...