Lakhimpur Khiri News: शहर में गिरी आकाशीय बिजली, दीवार ढही
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: शनिवार को हुई बरसात के दौरान शहर के मोहल्ला कंचनपुर में आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली से घर की दीवार ढही गयी। गनीमत यह रही इस दौरान परिवार पूरी तरह से सुरक्षित रहा। कंचनपुर में रहने वाले अतुल अवस्थी के घर शनिवार को आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से घर की एक दिवार ढही गयी। साथ ही घर में लगे बिजली उपकरण भी फुंक गये। अतुल अवस्थी स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। बिजली गिरने की घटना से परिवार में भर है। साथ ही बड़ी दुर्घटना से बचने पर राहत की सांस ले रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.