Lakhimpur Khiri News: शराब पिलाने से इनकार पर बैसाखी से पीटा, दो पर मुकदमा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। सुखवसा बाजार में शराब पिलाने से मना करने पर दो युवकों ने एक ग्रामीण की बैसाखी से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमिराह गांव निवासी विरासत पुत्र रसूल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से सुखवसा बाजार गया था। वहां सुखवसा निवासी प्रशान्त पाण्डेय और बादल ने उससे शराब पिलाने को कहा। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए बैसाखी से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजू सागर को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.