लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। रकेहटी के नगर व्यापार मंडल ने शनिवार रात वहां के वरदान पैलेस हाल में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कवियों में से किसी ने राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगाया तो किसी ने नारी सम्मान, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्य के माध्यम से तालियां बटोरीं। कानपुर से आई कवयित्री अंकिता शुक्ला ने मां सरस्वती की वंदना से काव्यपाठ की शरूआत की। मेरठ के कवि सौरभ जैन सुमन ने कश्मीर में आतंकवाद और राष्ट्रभक्ति पर ओजपूर्ण रचना सुनाकर श्रोताओं में जोश भरा। गाजियाबाद की कवयित्री डॉ. शिखा दीप्ति दीक्षित ने प्रेम और रिश्तों की संवेदनाओं को अपनी कविता में पिरोया। मध्य प्रदेश के खंडवा से आए नेत्र दिव्यांग कवि अकबर...