लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। सोमवार को एसडीएम भावना विमल ने क्षेत्र के सभी कोटेदारों के साथ बैठक कर उनको मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलओ आदि का सहयोग करने को कहा। उन्होंने नए वोटरों को वोटर लिस्ट में शामिल कराने की बाबत विस्तार से चर्चा की। एसडीएम भावना विमल ने कोटेदारों से अपील की कि वे अपने-अपने इलाकों में ऐसे महिला और पुरुष वोटरों को चिन्हित करके जिनका नाम किसी कारण मतदाता सूची में शामिल न हो पाया हो, उनके नाम इसमें दर्ज कराने के लिए जागरूक करें। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान हर नागरिक का अधिकार बताते हुए किसी भी पात्र व्यक्ति के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से वंचित न रहने की बात कही। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में न हो कोई चूक, महिला-पुरुष अनुपात सुधारने पर जोर उन्होंने कोट...