लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की पलिया चीनी मिल में शुक्रवार को नवीन पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। सुबह सबसे पहले मिल परिसर स्थित भगवान शिव और संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद डोंगे पर हवन-पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। चीनी मिल के पुजारी रामेंद्र मिश्रा ने यूनिट हेड ओपी चौहान से विधिवत पूजन और हवन संपन्न कराया। मिल परिसर में बने हवनकुंड में अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों ने आहुतियां देकर नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मकसूदापुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ इसके बाद एसडीएम पुष्पक, यूनिट हेड ओपी ...