लखीमपुरखीरी, जुलाई 8 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद परिसर में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब शहर के रामनगर मोहल्ले में तैनात एक सफाईकर्मी अपने साथियों के साथ नगर पालिका पहुंच गया। सफाईकर्मी ने नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए पिछले महीने का वेतन रोके जाने पर विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

सफाईकर्मी का आरोप रामनगर में तैनात सफाईकर्मी नितेश ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे तथा कुछ अन्य लोगों से 50-50 हजार रुपये लिए गए थे। उसका कहना था कि अब बिना किसी स्पष्ट कारण के उसका पिछले महीने का वेतन रोक दिया गया है। इसी के विरोध में वह अपने साथियों के साथ नगर पालिका परिषद पहुंचा और अधिकारियों...