Lakhimpur Khiri News: वीबीजी राम जी योजना की हुई शुरुआत, मिला काम
लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। गुरुवार को रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रमियाबेहड़ में वीबीजी राम जी योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। योजना के शुभारंभ के उपरांत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीडीओ श्रद्धा गुप्ता,एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार, तकनीकी सहायक सलाउद्दीन, तकनीकी सहायक राकेश अवस्थी, एपीओ आनंद राव, एडीओ ग्राम विकास आलोक शुक्ला, ग्राम पंचायत सचिव अन्नू सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लेकर योजना के शुभारंभ का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.