लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: जिले में जरूरतमंद लोगों को खून की कमी न पड़े। इसको लेकर विश्व रक्तदिवस पर एक अक्तूबर को लगने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान किया जाएगा। जिला अस्पताल ब्लड बैंक में सप्रेशन यूनिट होने से एक यूनिट से तीन लोगों की जान बचायी जा सकती है। जिले में विश्व रक्तदान दिवस के तहत रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इन कैंप में सुबह दस बजे से शाम तक रक्तदान किया जा सकेगा। जिला अस्पताल मोतीपुर में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगी है। इस आधुनिक प्रणाली के जरिए एक यूनिट दान किए गए खून को उसके अलग-अलग घटकों में विभाजित किया जाता है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: एक बूंद इंसानियत की, रक्तदान कर बचाएं जिंदगी इससे मुख्य रूप से लाल रक्त कोशिकाएं , प्लाज्मा और प्लेटलेट्स तैयार किए जाते हैं। डेंगू या अन्य बीमारियों में प्ल...