लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। गोला-कस्ता मुख्य मार्ग पर जम्हौरा गांव के पास एक विशालकाय बरगद का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरते ही पूरे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि पेड़ काफी पुराना और विशालकाय था। अचानक पेड़ गिरने से राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल यातायात को नियंत्रित किया जबकि वन विभाग की टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ पेड़ को काटकर सड़क से हटाने में जुट गई। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कस्ता-गोला मार्ग पर गिरा पेड़, लगा जाम स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग बाधित होने ...