Lakhimpur Khiri News: विशालकाय अजगर को रेस्क्यू किया गया
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कुकरा बांकेगंज रोड पर पूर्व प्रधान जाबिर अली के खेत में करीब 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से इलाके में हलचल मच गई। खेत में धान की कटाई करने पहुंचे मजदूरों को अचानक सरसराहट की आवाज सुनाई दी। उन्होंने आसपास देखा तो खेत में विशालकाय अजगर नजर आया। अजगर को देखते ही मजदूर सतर्क हो गए और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि फुरकानुद्दीन खान ने सांप रेस्क्यू टीम को जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू कर्मी कमाल अहमद मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी व सूझबूझ के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। अजगर देखने को लेकर ग्रामीणों में काफी देर तक उत्सुकता बनी रही। घटना का व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.