Lakhimpur Khiri News: विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय सैदापुर भाऊ निवासी प्रयांशी वर्मा (21) पत्नी शुभम वर्मा 29 जुलाई की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों के अनुसार वह रात करीब 11:30 बजे घर से निकली थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग न मिलने पर पुलिस में सूचना दी गई। पुलिस गुमशुदा की तलाश में संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है और आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि महिला की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है और आवश्यक सूचनाएं अन्य थाना क्षेत्रों को भी भेजी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.