Lakhimpur Khiri News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। मोहल्ला सरोजनी नगर में बीती देर रात एक विवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया। 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी अमीन की पत्नी जासमीन (22) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जासमीन की शादी करीब दो वर्ष पहले अमीन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति अमीन राजस्थान स्थित एक कंपनी में काम करने चला गया था। पति के राजस्थान में रहने के कारण जासमीन सरोजनी नगर स्थित घर पर रह रही थी। बीती देर रात जासमीन द्वारा फांसी लगाए जाने की जानकारी मिलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जासमीन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.