Lakhimpur Khiri News: विवाहिता को भगा ले जाने का आरोप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढ़ुआ थाना के लखनियापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 22 वर्षीय शादीशुदा बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी युवक अपने पिता, मां और चाचा की मदद से उसकी बेटी को शादी करने के उद्देश्य से अपने साथ भगा ले गया। जानकारी करने पर पता चला कि शिवानी को गोला थाना क्षेत्र के सेमरई गांव के एक घर पर ठहराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में घर में रखे चार लाख दस हजार रुपये नकद, करीब सात तोला सोना और बने हुए जेवर भी बेटी के साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.