लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के गांव पकरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव नारी खेड़ा थाना पिहानी हरदोई निवासी प्रमोद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सुमन देवी (36) की शादी गांव पकरिया निवासी मनोहर के साथ की थी। रविवार को पुत्री के ससुराल वालों ने बताया कि एक बजे करीब वह इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जा रहे थे रास्ते में अचानक मौत हो गई है। पुत्री के मायके पर पहुंचा जहां वहां मृत अवस्था में पड़ी मिली है। पिता ने मौत संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...