लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: सदर कोतवाली के ग्राम फतेपुर सैधरी में जमीन के विवाद और बेटी की शादी को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर में रिंकी ने बताया कि उसके भाई लवकुश, रामू, जितेंद्र निवासी मुस्तफाबाद थाना हरगांव तथा पंकज गिरी निवासी सैधरी समेत अन्य लोग जबरन उसके घर आ धमके। सभी ने जमीन के बंटवारे और लड़की की शादी को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट और हाथों से उसकी, उसकी मां शिवदेवी तथा बहन पिंकी की पिटाई की। हमले में रिंकी के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी मां और बहन भी घायल हो गईं। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्...