लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पिता की मौत के बाद कृषि भूमि का उत्तराधिकार दर्ज कराने के लिए भटक रहे दो परिवारों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर पांच-पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम पलिया को प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रेमनगर, घोला निवासी भीम प्रजापति ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता रामआशीष की मृत्यु 10 जनवरी 2026 को हो गई थी। उनके नाम घोला गांव में कुल करीब 0.741 हेक्टेयर कृषि भूमि दर्ज है। उनकी मां कौशल्या की मृत्यु भी पिता के जीवनकाल में ही हो चुकी थी। ऐसे में पिता के नाम दर्ज भूमि की विरासत पांच भाइयों के नाम दर्ज कराई जानी है। इसके लिए उन्होंने 15 जुलाई 2026 को ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल सतीश कुमार ने विरास...