लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिणा मदन में युवक विपुल मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। मंगलवार सुबह सिकंदराबाद-रायपुर मार्ग पर घुंसी मोड़ के पास पुलिस की वांछित आरोपी देवेश उर्फ बिल्लू से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर को नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिणा मदन में मन्ना की बाग के पास विपुल मिश्रा (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 36 घंटे में विपुल मिश्रा हत्याकांड का खुलासा, ...