लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को दृष्टि (जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति) की बैठक में बिजली, जलनिगम, यूरिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के मुद्दा छाए रहे। इस बैठक में सदर विधायक के अलावा अन्य कोई विधायक नजर नहीं आया। बैठक में विधायकों ने कार्यप्रणाली, जवाबदेही और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने की हिदायत दी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बैठक में न होने पर नाराजगी जताई। हालांकि बाद में अधिकारी पहुंच गए। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। समिति अध्यक्ष विधायक रोमी साहनी ने एक-एक योजना के बारे में जानकारी ली। जिला गन्ना अधिकारी से बकाया मूल्य भुगतान के बारे में पूछा। विधायक ने कहा कि चीनी का रेट अब 65 रुपए पहुंच गया है फिर भी मिलें भुगतान क्यों नहीं कर रही हैं। किसान परेश...