लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। तहसील के छोटी पलिया गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने कब्जामुक्ति का अभियान चलाया। प्रशासन ने बुलडोजर से एक घर गिरा दिया। इस कार्रवाई के विरोध में चार परिवार अपने मासूम बच्चों और बुजुर्गों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी के कड़े हस्तक्षेप के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। विधायक ने भूख हड़ताल पर बैठे परिवारों को आर्थिक सहायता देकर आंदोलन खत्म कराया। जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग की ओर से खलिहान की जमीन पर दर्ज मकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- Buxar News: तीन दशक बाद आदर्श गौशाला को कराया अतिक्रमणमुक्त नोटिस मिलने के बाद से ही रामकुमार, राजा राम, ओमप्रकाश और छोटे लाल का परिवार दहशत मे...