लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- Lakhimpur Khiri News: सम्पूर्णानगर। गुरुवार को पलिया विधायक रोमी साहनी की अगुवाई में सम्पूर्णानगर से बमनगर चौराहे तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा सम्पूर्णानगर से प्रारंभ होकर सिंगाही खुर्द बाजार, मुरारखेड़ा कॉलोनी और ऑक्सफोर्ड स्कूल होते हुए बमनगर चौराहे पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान युवा वर्ग देशभक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्यारा तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा यात्रा...