लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के दो पूर्व छात्रों जितेन्द्र कुमार पासवान और मनोज बाजपेई का चयन यूनियन बैंक की मोहम्मदी रोड गोला शाखा में क्रमशः शाखा प्रबंधक एवं सह शाखा प्रबंधक के पद पर हुआ है। इण्टरमीडिएट के संस्थागत छात्र रहे जितेन्द्र कुमार पासवान ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने गणित विषय में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। वहीं मनोज बाजपेई ने इण्टरमीडिएट की परीक्षा 65 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने डॉ. केएन मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। दोनों पूर्व छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्...