लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: कस्ता। राधेरमण सोनादेवी सरस्वतीविद्या मंदिरइंटर कॉलेज कस्ता के परिसर में आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त 12 व्यवस्थाओं से परिपूर्ण शिशु वाटिका, तरणताल (स्विमिंग पूल) तथा सद्भावना सदन का भव्य उद्घाटन हुआ। इन नवीन व्यवस्थाओं का लोकार्पण जन शिक्षा समिति अवध क्षेत्र के प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश अवस्थी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर जन शिक्षा समिति लखीमपुर के जिला मंत्री संतोष त्रिवेदी, सीतापुर संभाग के संभाग निरीक्षक रणवीर सिंह एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दिनेश चंद्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यालय की इस नई पहल की सराहना की। प्रधानाचार्य अरुणेश त्रिवेदी सहित आचार्यगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...